English Hindi Dictionary | अंग्रेज़ी हिन्दी शब्दकोश
पुं० [सं० गोल] [स्त्री० गोली] १. गेंद की तरह का कोई गोलाकार पिंड या वस्तु। २. धागों, रस्सियों आदि को लपेटकर बनाया हुआ उक्त आकार का पिंड। जैसे–डोरी या सूत का गोला। ३. किसी पिसी हुई वस्तु के चूर्ण को भिगोकर या पानी आदि में सानकर बनाया जानेवाला पिंड। जैसे–आटे या भाँग का गोला। ४. लोहे का वह गोल पिंड जिसे व्यायाम करते समय लोग हाथ में उठाकर दूर फेकते हैं। मुहावरा–गोला उठाना=प्राचीन काल में अपनी सत्यता प्रमाणित करने के लिए जलता हुआ लोहे का गोला इस प्रतिज्ञा से उठाना कि यदि हम निर्दोष हैं तो हमारा हाथ नहीं जलेगा। ५. धड़ाके से फटनेवाला एक प्रकार का रासायनिक विस्फोटक पिंड। पद–गोला बारूद==युद्ध में शत्रुओं का नाश करनेवाली सामग्री। अस्त्र-शस्त्र आदि। (अम्यूनिशन्स) ६. वास्तु में, खंभे, दीवार आदि के ऊपर की गोलाकार रचना। ७. मिट्टी, काठ आदि का गोलाकार ढाँचा जिसके ऊपर कपड़ा लपेटकर पगड़ी तैयार की जाती है। ८. नारियल का वह भाग जो उसके ऊपर की जटा छीलने के बाद बच रहता है। गरी का गोला। ९. कुछ विशिष्ट प्रकार की लकड़ियों का वह लंबा तना या लट्ठा जो छाजन आदि के काम के लिए छतों पर रखा जाता है। १॰. एक प्रकार का ठोस बाँस जो डंडे, छडियाँ आदि बनाने के काम आता है। मुहावरा–गोला लाठी करना=लड़कों का हाथ पैर बाँधकर दोनों घुटनों के बीच में डंडा डालना। (दुष्टता करने पर दिया जानेवाला एक प्रकार की दंड या सजा)। ११. पेट में होनेवाला एक प्रकार का एक रोग जिसमें थोड़ी-थोडी देर पर पेट के अन्दर नाभि से गले तक वायु का एक गोला आता-जाता हुआ जान पड़ता हैं। १२. अनाज, किराने आदि का बड़ा बाजार या मंडी। १३. घास का गट्ठर। १४. जंगली कबूतर। १५. कुएँ के ऊपर की गोलाकार जगत। १६. तालाब या नदी के किनारे का घाट। १७. एक प्रकार का बेंत जो बहुत लंबा तथा मुलायम होता है। तथा टोकरे आदि बनाने के काम में आता है। स्त्री० [सं०] १. बच्चों के खेलने का गेंद या गोली। २. छोटा घड़ा या मटकी। ३. गोदावरी नदी। ४. दुर्गा। ५. सखी। सहेली। ६. स्याही। मसि। ७. मैनसिल। ८. मंडली। वि० वृत्त के आकार का गोल। पुं० [अ० गोलझुंड] पशु-पक्षियों आदि का झुंड। पुं० [हिं० गोलीदासी] गोली (अर्थात् दासी) के गर्भ से उत्पन्न लड़का या व्यक्ति। विशेष–मध्ययुग में राजपूताने (राजस्थान) में ऐसे लोगों की अलग जाति या वर्ग ही बन गया था। पुं० [अ० गुलाम] ताश में का गुलाम नाम का पत्ता
Meaning of चरखी पर लपेटना (Charakhi par lapetana) in English, What is the meaning of Charakhi par lapetana in English Dictionary. Pronunciation, synonyms, antonyms, sentence usage and definition of चरखी पर लपेटना . Charakhi par lapetana meaning, pronunciation, definition, synonyms and antonyms in English. चरखी पर लपेटना (Charakhi par lapetana) ka angrezi mein matalab arth aur proyog
Tags for the word चरखी पर लपेटना: English meaning of चरखी पर लपेटना , चरखी पर लपेटना meaning in english, spoken pronunciation of चरखी पर लपेटना, define चरखी पर लपेटना, examples for चरखी पर लपेटना